सेहतमंद बने रहना है, तो रोज खाओ मखाने


मखाने के शौकीन लोग इसे अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा मानते हैं। आखिर माने भी क्यों नहीं? क्योंकि Fox Nuts है ही लाजवाब। आमतौर पर किचन, ऑफिस, कामकाज के दूसरे स्थलों पर लोग नियमित रूप से मखानों का सेवन करते देखे जाते हैं। कुछ लोग इसे सुबह के नाश्ते में शामिल करते हैं, तो कुछ लोग से शाम की चाय के साथ लेना पसंद करते हैं। वजह कुछ भी हो और समय भी आपकी इच्छा का हो, लेकिन मखानों को अपने दिन का हिस्सा बनाना आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। आज हम आपको बताएंगे, मखाने के क्या-क्या फायदे हैं। आइए जानते हैं।

हाई बीपी की समस्या से निजात : ब्लड प्रेशर की समस्या बहुत ही गंभीर होती है। मखानों का नियमित सेवन बीपी की समस्या में आपको बेहद लाभ देता है। यह बीपी को संतुलित बनाए रखने का काम करता है और बीपी से शरीर के होने वाले नुकसान में शरीर को सुरक्षा देने का काम करता है। इसका कारण है कि मखानों में मैग्निशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। मैग्निशियम ऐसा मिनरल है, जो शरीर के बीपी को संतुलित बनाने में मददगार साबित होता है।

हड्डियां बनती हैं मजबूत : मखाने हमारी हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं। बुगुर्गावस्था में हड्डियों अथवा जोड़ों में आने वाली समस्याओं में यह बेहद फायदेमंद होते हैं। कारण है मखाने में कैल्शियम की अच्छी-खासी मात्रा का पाया जाना। इस पर्याप्त मात्रा से हड्डियों को मजबूती मिलती है और अच्छी बात यह भी है कि मखाना को किसी भी उम्र में कोई भी सेवन कर सकता है, इसका कोई नुकसान नहीं होता।

खून की कमी को दूर करने में मददगार : विशेष रूप से महिलाओं में यह सामान्य समस्या है। प्रेगनेंसी में भी इसका सामना बड़ी संख्या में महिलाओं को करना पड़ता है। ऐसे में थकावट रहना खून की कमी का पहला लक्षण माना जाता है। शरीर में आयरन की पर्याप्त मात्रा नहीं पहुंचने के कारण कमजोरी महसूस होती है। मखाने खाने से पर्याप्त आयरन शरीर को मिल जात है। इससे खून की कमी और उससे होने वाले खतरे काफी हदी तक कम हो जाते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं मखाने : यही वजह है कि त्वचा को निखारने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने में मखानों की अहम भूमिका मानी जाती है। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिन्हें इस बात की जानकारी तक नहीं होती कि एक छोटा सा मखाना इतना लाभकारी भी हो सकता है। वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया है कि मखानों में पाय जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए बेहद लाभकारी है।

शूगर पेशेंट्स के लिए लाभकारी : मखानों का सेवन शूगर पेंशेंट्स के लिए भी बेहद फायदेमंद है। डायबीटीज यानी शूगर से परेशान लोग अकसर इसका सेवन करते भी हैं। वैज्ञानिकों ने विभिन्न शोध में माना है कि मखानों में लो ग्लाईसेमिक इडेक्स होता है, जिससे यह शूगर से जनित खतरों को कम करता है। 
Share on Google Plus

Health TV - Health & Fitness Channel.

0 comments:

Post a Comment