नारियल पानी बनाए आपको तूफानी


गर्मियों के मौसम में कोल्डड्रिंक्स, आर्टिफिशियल शर्बत और केमिकल युक्त ठण्डे पेय पदार्थों का चलन बीते कुछ सालों में बहुत ज्यादा हो गया है। यह एक फैशन की तरह बढ़ा है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि इन सबके सेवन से आपकी प्यास कुछ पल के लिए तो बुझ सकती है, लेकिन प्राकृतिक स्रोत इसी प्यास को किन ऊंचाईयों तक संतुष्टि का स्तर प्रदान कर सकते हैं।

नारियल पानी गर्मियों में ऐसा ही प्राकृतिक पेय है, जिसका सेवन अगर आपने नियमित रूप से करना शुरू कर दिया, तो किसी भी तरह के कोल्डडिंक्स को आप भूल जाएंगे। आज हम आपको बताएंगे, नारियल पानी के सेवन से होने वाले शानदार लाभ। जिससे आपकी सेहत बने मजबूत और आप रहें हमेशा हैल्दी। आइए जानते हैं-

# नारियल पानी पानी से इसमें मौजूद विटामिन, एंजाइम्स और इलेक्ट्रोलाइट्स आपको कई बीमारियों से लडऩे की क्षमता प्रदान करते हैं। इससे आप ताजगी फील करते हैं और आपकी चमक भी बढ़ती है।
 गर्मियों में लू लग जाना, गर्मी की चपेट में आ जाना यह आम समस्याएं हैं। आप नियमित रूप से नारियल पानी का सेवन करने लगें, तो लू या गर्मी की फटकार आपके आस-पास भी नहीं फटकेगी।
 विभिन्न शोधकर्ताओं का मानना है कि नारियल कैंसर नाशक भी है। इसका नियमित सेवन आपके शरीर में प्राकृतिक रूप से सेल्स को सपोर्ट करता है। वह उन सेल्स को बनाने का काम करता है, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमताओं का विकास करती हैं। इससे शरीर मजबूत रहता है। साफ रहता है और रोगों से लडऩे की क्षमता बढ़ जाती है। कैंसर के इलाज में शरीर पर भारी दबाव होता है। इलाज के दौरान शरीर कमजोर हो जाता है और यही कमजोरी इंसान को तोड़ देती है। ऐसे में नारियल पानी आपको अ'छी मदद कर सकता है।
 गर्भावस्था में आयुर्वेद, होम्योपैथी और एलोपैथी सभी के डॉक्टर्स गर्भवती स्त्री को नियमित रूप से नारियल पिलाने की बात कहते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि गर्भावस्था में नारियल पानी न केवल गर्भवती स्त्री की सेहत के लिए बेहतरीन होता है, बल्कि पेट में पलने वाले ब'चे के लिए भी शानदान होता है। ऐसी मान्यता भी है कि इससे ब'चे गोरे पैदा होते हैं। असल में नारियल पानी का सेवन गर्भवती स्त्री को पेट की जलन, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में सपोर्ट करता है।
 गर्मी या लू की चपेट में आने की स्थिति में नारियल पानी का सेवन बहुत ही फायदेमंद रता है। यह शरीर में पानी की कमी की पूर्ति कर देता है।
 मोटापे की समस्या होने की स्थिति में भी नारियल पानी काफी फायदेमंद होता है। मोटापे में नारियल पानी के सेवल की वजह से भूख कम लगती है। इससे आप ऐसी चीजें खाने से बच जाते हैं, जो आपको ओवर ईटिंग की ओर लालायित करती हैं। आप मोटापे से तो बचते हैं आपके शरीर में चुस्ती-फूर्ति भी बढ़ जाती है।
Share on Google Plus

Health TV - Health & Fitness Channel.

0 comments:

Post a Comment