फल खाएं, सनबर्न से मुक्ति पाएं


धूप का इलाज फल भी कर सकते हैं! आप चौंक सकते हैं यह जानकर। लेकिन यह सही है। गर्मियों के इस सीजन में सनबर्न बड़ी समस्या है। इससे बचने के लिए आपको संसक्रीन लोशन की तुरंत याद आती होगी, लेकिन संसक्रीन लोशन तो मैन मेड प्रोडक्ट है। आज हम आपको बताएंगे प्रकृति ने हमें ऐसे बेहतरीन फल दिए हैं, जो हमारे शरीर को नई उमंग और नया जीवन पल-पल देते हैं। जरूरत है, तो बस यह जानने और समझने की कि कौन सा फल कब लाभकारी होता है, किस बीमारी या समस्या में उपयोगी साबित होता है। आइए जानते हैं आहार के जरिए सनबर्न से बचने के तरीके और सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने वाले फलों के गुण। क्योंकि सनबर्न में फलों की महत्ती भूमिका है -

अमरूद खाएं
अमरूद बेहद गुणकारी फल है। हमारे आयुर्वेद में अमरूद को औषधिय फल माना है। इसके गुणों की तारीफ न केवल आयुर्वेद में आपको मिल जाएगी, बल्कि सीजन में इसका सेवन करने वाले भी आपको खुद बता देंगे। अमरूद में विटामिन सी की अच्छी-खासी मात्रा होती है, इसलिए यह त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आयुर्वेद से जुड़े डॉक्टर्स और विशेषज्ञों का कहना है कि अमरूद में एक संतरे से ज्यादा विटामिन सी होता है, जो त्वचा के लिए लाजवाब असर दिखाता है।

स्ट्रॉबेरी बनाएं जवां
बेरीज तो हमारी त्वचा, हमारे ढ़ेरों अंगों को जवां रखने में सदियों से मदद करती आ रही हैं। ब्लैकबेरी, स्ट्रॉबेरी, किवी की ही बात करें, तो इनमें प्रचूर मात्रा में विटामिन सी होता है इनमें पाया जाने वाला फाइटोन्यूट्रिएंट नैचुरल सनब्लॉक का काम हमारे लिए करता है। यह त्वचा को जलने से रोकता है। जरूरत है, तो हमें स्ट्रॉबेरी के नियमित सेवन की। इसके लिए करीब सौ ग्राम स्ट्रॉबेरी और एक से डेढ़ किवी का रोज सेवन करें। असर आपको कुछ दिनों में खुद नजर आने लग जाएगा।

रसीले तरबूत हैं अद्भुत
तरबूज को कौन पसंद नहीं करता। आप कभी भी तरबूत खाने-खिलाने की बात करेंगे, तो रसभरे तरबूत नजर आने लगेंगे। क्या आप जानते हैं कि सनबर्न से बचाने में तरबूज की भी महत्ती भूमिका है। तरबूज में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इससे हमारे शरीर को यूवी रेडिएशन से बचाने में तरबूज लाभ देता है। इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है। गर्मी के दिनों में करीब आधा किलोग्राम तरबूत जरूर खाएं इससे स्क्रिन भी हाईडे्रट रहेगी और लाभ भी होगा।
Share on Google Plus

Health TV - Health & Fitness Channel.

0 comments:

Post a Comment